ICC World Test Championship - एक नज़र पॉइंट्स टेबल पर
श्रीलंका ने 11 जुलाई, सोमवार को गाले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच पारी और 39 रन से जीत लिया और दो मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में भी अपनी चौथी जीत दर्ज की और जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी उलटफेर हो चुका है। श्रीलंका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले स्ठान से खिसक कर दूसरे पर पहुंच चुका है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं, 4 जीत और 3 हार के साथ श्रीलंका भी रेस में वापस आ चुका है और वो फिलहाल तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।
Advertisement
फटाफट समाचार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago