5 जनवरी, मुंबई (CRICKETNMORE)। 17 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मे कमाल करते हुए अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में शतक जमाकर इतिहास लिख दिया है।रणजी ट्रॉफी 2016- 17 के पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए इस किशोर बल्लेबाज ने 120 रन की पारी खेली। मुंबई के तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर शतक जमाने वाले पृथ्वी शॉ मुंबई के 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। कप्तानी पद से हटने के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन ने माही के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
इसके साथ – साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले पृथ्वी मुंबई के 9वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान सचिन भी शामिल हैं। जिन्होंने भी मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे ंडेब्यू करते हुए शतक जमाने का करिश्मा कर दिखाया है।
साक्षी सिंह धोनी ने अपने पति धोनी के कप्तानी छोड़ने पर दिया ये प्यार भरा जबाव..