पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीज़न का पहला मैच एक अजीब विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गया है। इस मैच के दौरान अचानक खेलते-खेलते सफ़ेद गेंद गुलाबी हो गई। ये घटना देखकर हर कोई हैरान हो गया और मैच के बाद तो पाकिस्तान की जो फजीहत हुई वो अलग। अब इस घटना पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन ने भी अपना पहला रिएक्शन दिया है।
ये घटना गद्दाफ़ी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए पहले मैच के दौरान हुई। ये मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, सफ़ेद गेंद का रंग बदलने लगा, जिससे खिलाड़ी और अधिकारी हैरान रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों ने गेंद को चमकाया, तो उनकी जर्सी का रंग (डाई) गेंद पर लग गया। धीरे-धीरे गेंद गुलाबी और फिर हल्के लाल रंग की हो गई। हैदराबाद किंग्समेन की तरफ़ से खेल रहे मार्नस लाबुशेन ने इस समस्या को जल्दी ही पहचान लिया और मैदान पर मौजूद अंपायरों से इस बारे में बात की।
इस अजीब घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसा कुछ भी कभी नहीं देखा। लाबुशेन ने मैच के बाद कहा, "दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से पूछा, 'ये क्या हो रहा है? गेंद तो लाल हो गई है।' ये शायद कपड़ों या किसी ऐसी ही चीज़ की वजह से हुआ होगा। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। मैंने ऐसे मौके देखे हैं जब बल्ले पर लगी कोई चीज़ गेंद पर लग जाती है या जब गेंद पैड से टकराती है और पैड का थोड़ा सा रंग उस पर लग जाता है। लेकिन कपड़ों की वजह से ऐसा होते हुए मैंने कभी नहीं देखा। मुझे पूरा यकीन है कि अगले कुछ मैचों में वो इस समस्या को ठीक कर लेंगे।"
Marnus Labuschagne on the change of ball color
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
"I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like pic.twitter.com/VHSXouHZYx