Marnus labuschagne ball colour psl: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा' बॉल को कलर बदलता देखकर मार्नस लाबुशेन के भी उड़ गए होश
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सीज़न का पहला मैच एक अजीब विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गया है। इस मैच के दौरान अचानक खेलते-खेलते सफ़ेद गेंद गुलाबी हो गई। ये घटना देखकर हर कोई हैरान हो गया और मैच के बाद तो पाकिस्तान की जो फजीहत हुई वो अलग। अब इस घटना पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन ने भी अपना पहला रिएक्शन दिया है।
ये घटना गद्दाफ़ी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए पहले मैच के दौरान हुई। ये मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, सफ़ेद गेंद का रंग बदलने लगा, जिससे खिलाड़ी और अधिकारी हैरान रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों ने गेंद को चमकाया, तो उनकी जर्सी का रंग (डाई) गेंद पर लग गया। धीरे-धीरे गेंद गुलाबी और फिर हल्के लाल रंग की हो गई। हैदराबाद किंग्समेन की तरफ़ से खेल रहे मार्नस लाबुशेन ने इस समस्या को जल्दी ही पहचान लिया और मैदान पर मौजूद अंपायरों से इस बारे में बात की। Read More...
Related Cricket News for Marnus labuschagne ball colour psl - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago