टीम इंडिया को आखिरी सत्र में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार, क्रीज पर जमे मिचेल और फिलिप्स (Team India )
India vs New Zealand 1st Test Day 5: न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें औऱ आखिरी दिन चायकाल तक 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। कीवी टीम अभी भी भारत से 146 रन पीछे है।
आखिरी सत्र में जीत के लिए टीम इंडिया को 5 विकेट की दरकार है।दूसरे सत्र के अंत पर डेरिल मिचेल 24 रन औऱ ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
आखिरी दिन भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन से आगे खेलने उतरी थी और पहले सत्र में डेवोन कॉनवे (65 रन) और रचिन रविंद्र (37 रन) के रूप में दो झटके लगे। वहीं दूसरे सत्र में टॉम ब्लंडेल (15 रन) के रूप में एकमात्र झटका लगा।