मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में 'फ्री हिट' नियम लागू करने पर विचार कर सकता है। एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने पुष्टि की है कि इस विचार पर चर्चा हुई है, हालांकि अभी इसे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में लागू नहीं किया गया है।
'फ्री हिट' अभी सीमित ओवरों वाले क्रिकेट का हिस्सा है। इसमें जब गेंदबाज 'नो-बॉल' फेंकता है, तो बल्लेबाज को अगली गेंद पर आउट होने का डर नहीं रहता (कुछ खास तरीकों को छोड़कर)। हालांकि, फिलहाल टेस्ट मुकाबलों के लिए बने क्रिकेट के नियमों में 'फ्री हिट' का प्रावधान नहीं है।
शारजाह में 'इंटरनेशनल लीग टी20' (आईएलटी20) के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए, स्टीवर्ट ने कहा कि क्रिकेट के नियमों की देखरेख करने वाली संस्था एमसीसी ने इस संभावना पर चर्चा तो की है, लेकिन अभी वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 'फ्री हिट' लागू करने के लिए तैयार नहीं है।