IND-A vs PAK-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। रविवार (22 नवंबर) को दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इसी मैच में अभिषेक ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान रंधावा (Mohammad Imran Randhawa) को निशाने पर लेते हुए उनके एक ही ओवर में 24 रन ठोक डाले।
अभिषेक ने इस मुकाबले में महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी भारतीय पारी के आठवें ओवर में देखने को मिली, जब मोहम्मद इमरान रंधावा गेंदबाजी करने आए। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन इसके बाद अभिषेक ने लगातार आक्रामक शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने अगली दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए और फिर दो गेंदों को सीधे बाउंड्री के पार छक्के के लिए पहुंचा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर भी अभिषेक ने चौका जड़ दिया। इस तरह उन्होंने रंधावा के इस ओवर से कुल 24 रन बटोर लिए।
VIDEO:
First ball raised hope, the next five were sent over the rope Watch India A vs Pakistan A in the DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026 LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork SonyLIV INDvPAK https://t.co/CSt0yr3hEB
Sony Sports Network (SonySportsNetwk) November 22, 2026