Rohit Sharma Flop In New Zealand Tour: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के सामने पांचवें वनडे मुकाबले (NZ vs IND 5th ODI) में 13 गेंदों पर महज़ 7 रन जोड़कर आउट हुए। वो मैदान पर संघर्ष करते दिखे और उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण है।
दो बार डक और 4 मैचों में बनाए सिर्फ 30 रन: रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कितनी खौफनाक रही आप इसका अंदाजा उनके आंकड़ों से लगा सकते हैं। रोहित न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैचों की सीरीज के चार मुकाबलों में बैटिंग करने आए। इनमें से वो दो बार तो बिना खाता खोले डक पर आउट हुए और वहीं बाकी दो पारियों (23 रन और 7 रन) में भी रोहित ने कुल मिलाकर सिर्फ 30 रन ही जोड़े।
टूट ना जाए World Cup का सपना: 39 वर्षीय रोहित शर्मा 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। अगर हिटमैन आगामी सीरीज में भी रन बनाने में नाकाम रहते हैं तो उनका ये सपना टूट सकता है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ उफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। वहां पर भी हरी पिच होगी जिस पर तेज गेंदबाज़ बल्लेबाज़ को लगातार परेशान करेंगे।