India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में रविवार (22 नवंबर) को भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच ग्रुप-बी का मुकाबला खेला जा रहा है। दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम की ओर से हसन नवाज़ (Hasan Nawaz), माज सदाकत (Maaz Sadaqat) और फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली।
Pakistan A put up an impressive batting display to post 313 runs, leaving India A with 314 to chase in 50 overs. https://t.co/PNFexQhsT0
CRICKETNMORE (cricketnmore) November 22, 2026
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 49.2 ओवर में 313 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे बड़ी पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हसन ने 82 गेंदों में 79 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।
वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फरहान यूसुफ ने भी अहम पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 56 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर टीम को 300 रन के पार पहुंचाने में योगदान दिया।