NZ vs IND 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में क्यों गिने जाते हैं। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में बुमराह ने कीवी कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) को दोनों पारियों में शून्य पर आउट किया। दोनों बार लैथम पारी के पहले ओवर में ही बुमराह का शिकार बने।
इस प्रदर्शन के साथ बुमराह अब टेस्ट क्रिकेट में किसी मैच की दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और जहीर खान ही यह कारनामा कर पाए थे।
श्रीसंत ने 2006 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों के पहले ओवर में क्रिस गेल को आउट किया था। वहीं, जहीर खान ने 2007 में बांग्लादेश दौरे के दौरान मीरपुर टेस्ट में दोनों पारियों की पहली गेंद पर जावेद उमर को पवेलियन भेजा था। अब लैथम के खिलाफ दोहरी सफलता हासिल कर बुमराह भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।