Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 5th ODI) में भारत के लिए नंबर-11 पर बैटिंग की और 4 गेंदों पर दो छक्के लगाकर 14 रन बनाए। उन्होंने अपनी छोटी पारी के दम पर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है। अर्श ने एक ऐसा कारनामा किया है, जो कि Indian ODI Cricket के इतिहास में 12 साल पहले हुआ था।
अर्शदीप ने रचा इतिहास: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया अर्शदीप माउंट माउंगानुई वनडे में नंबर-11 पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने पहली गेंद से आक्रमक अंदाज दिखाया और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को 41वें ओवर में दो छक्के लगा दिए। इसी के साथ अर्शदीप भारत के वनडे क्रिकेट इतिहास के ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने नंबर-11 पर दो छक्के लगाए।
अर्श से पहले 1996 में वेंकटेश प्रसाद ने ये कारनामा किया था। उन्होंने टोरंटो में पाकिस्तानी टीम के सामने नंबर-11 पर बल्लेबाज़ी करके दो छक्के लगाए थे। वेंकटेश के बाद मोहम्मद शमी ने इतिहास दोहराया और 2014 में श्रीलंकाई गेंदाबाज़ों को नंबर-11 पर बैटिंग करके दो छक्के मारे। अब 16 साल बाद अर्शदीप ने ये कारनामा किया है।