Happy Birthday Navdeep Saini: नवदीप सैनी को कभी भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन चोट और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं और वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
नवदीप सैनी का जन्म 23 नवंबर 1992 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था। वह बेहद साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास स्पोर्ट्स शूज भी नहीं थे। हालांकि, स्पष्ट लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत और समर्पण के कारण कमजोर आर्थिक स्थिति उनके लिए बाधा नहीं बन सकी।
सैनी अपने शुरुआती दिनों से ही एक घातक गेंदबाज थे और स्थानीय मैचों में खेलने के लिए उन्हें 200 रुपये दिए जाते थे।