अंडर-19 एशिया कप: मैं बस उसी एक गेंद का इंतजार कर रहा था, भारत को चैंपियन बनाने वाले मोहित उल्वा का खुलासा (अंडर-19 एशिया कप: मैं बस उसी एक गेंद का इंतजार कर रहा था, भारत को चैंपियन बनाने वाले मोहित उल्वा का खुलासा)
मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के खिलाफ मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। खिताबी जीत के बाद मोहित ने बताया कि खुद पर और ईश्वर पर भरोसे ने दबाव के बीच शांत रहने में मदद की।
49 रन की नाबाद और अहम पारी खेलने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए उल्वा ने शनिवार को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर रिकॉर्ड नौवीं बार यह खिताब अपने नाम किया।
फाइनल ओवर के तनावपूर्ण पलों के बारे में बात करते हुए उल्वा ने कहा कि मैच में भारत की स्थिति चाहे जो भी रही हो, उन्हें पूरा भरोसा था कि वे काम पूरा कर लेंगे।