India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच रविवार (22 नवंबर) को खेले जा रहे ग्रुप-बी मुकाबले के दौरान 15 वर्षी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) खतरनाक चोट लगने से बाल-बाल बच गए। दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश करते हुए वैभव अपने साथी खिलाड़ी विप्रज निगम (Vipraj Nigam) से टकरा गए।
यह घटना पाकिस्तान-ए की पारी के तीसरे ओवर में हुई। पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत और शमील हुसैन पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के ओवर में सदाकत ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चली गई। गेंद को बाउंड्री तक पहुंचने से रोकने के लिए वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम तेजी से उसकी ओर दौड़े।