Kieron Pollard Completes 15000 T20 Runs: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। पोलार्ड ने शनिवार (21 नवंबर) को ILT20 2026-27 सीजन के पहले मुकाबले में एमआई एमिरेट्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में उनके बल्ले से पहला रन निकलते ही टी20 क्रिकेट में उनके 15 हजार रन पूरे हो गए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले पोलार्ड दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ही टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा पार कर पाए थे।
हालांकि, पोलार्ड इस मामले में एक खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। वह टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ओपनिंग नहीं की है। यानी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।