IND-A vs PAK-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को 48 रन से हराया। पाकिस्तान के 314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय 265 टीम रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज़ ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 49.2 ओवर में ऑलआउट होकर 313 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे बड़ी पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हसन ने 82 गेंदों में 79 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।
वहीं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फरहान यूसुफ ने भी अहम पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 56 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान 300 रन के पार पहुंचाने में सफल रहा।