Shubman Gill Dance Video: वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पांचवें दिन शुभमन गिल (Shubman Gill) का एक अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने DRS लेकर अंपायर का फैसला बदला और फिर नाच-नाचकर मैदान पर जश्न मनाया। फैंस को गिल के सेलिब्रेशन का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 77वें ओवर में देखने को मिला। अंशुल कंबोज की गेंद पर टॉम ब्लेंडल ने गलती करके अपने बैट का बाहरी किनारा लगा दिया था। इसके बाद गेंद सीधा विकेटकीपर ऋषभ पंत की तरफ गई और उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ लिया। ऐसे में टीम इंडिया ने अंपायर से ब्लेंडल के आउट की अपील की।
यहां मैदानी अंपायर ने भारतीय टीम की अपील को नज़रअंदाज किया और ब्लेंडर को आउट नहीं दिया। इसी बीच पर Indian Captain शुभमन गिल ने DRS लिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने घटना की जांच की और ब्लेंडर को आउट पाया। यही वज़ह है शुभमन गिल खुशी से झूम उठे। वो इतना खुश थे कि नाच-नाचकर जश्न मनाने लगे। आप नीचे शुभमन गिल के सेलिब्रेशन का पूरा वीडियो देख सकते हो।