Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शमी 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।
इस लिस्ट में प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है।
बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में महज 141 रन पर सिमट गई। इस टीम को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में झटका लगा। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।