IPL 2026: ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करीबी हार के लिए 'अतिरिक्त रनों' को जिम्मेदार ठहराया (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने अतिरिक्त रनों को हार का कारण बताया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में डीसी ने 26 रन पर 4 विकेट खोने के बावजूद 17.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। दिल्ली की पारी में एलएसजी ने 20 अतिरिक्त रन लुटाए। इनमें 16 वाइड और 4 लेग बाई शामिल थीं।
मैच गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने कहा, "जब आप 140 रन बनाते हैं, तो आप ज्यादा कोशिश करते हैं। अगर वे सामान्य क्रिकेट खेलते हैं, तो वे जीत जाते हैं। पावर-प्ले में कुछ और विकेट मिल जाते, तो उन पर दबाव बन सकता था।"