26 अगस्त, ग्रेटर नोएडा (CRICKETNMORE)। गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में खेले गए दिलीप ट्रॉफी 2016 के पहले मुकाबले में इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन टीम को 219 रन से हरा दिया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब गुलाबी गेंद से पहला डे-नाइट फर्स्ट क्लास मैच खेला गया। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया रेड ने सुरेश रैना की कप्तानी वाली इंडिया ग्रीन टीम को दूसरी पारी में कुल 277 रन पर ढेर कर दिया। OMG: भारत के इस खिलाड़ी ने रचा ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने
इंडिया रेड की जीत के हीरो अभिनव मुकुंद रहे जिन्होंने पहली पारी में 77 औऱ दूसरी पारी मे शानदार शतक लगाते हुए 169 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। BREAKING: पाकिस्तान प्रशंसकों ने बनाया कोहली का घटिया मजाक
इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को जीत के लिए 497 रन का विशालकाय लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में इंडिया रेड की टीम बुरी तरह से फेल हो गई। कप्तान सुरेश रैना ने 90 रन और सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 72 रन की साहसिक पारी खेली। इन दोनो के अलावा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। टीम के 5 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज