भारत के महान क्रकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में नजर आए और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की। ये युवा ऑलराउंडर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएगा और फैंस उम्मीद करेंगे कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले।
पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान, अर्जुन ने बताया कि आखिर वो इतने शांत और संयमित कैसे रह पाते हैं? उनका जवाब सीधा और निजी था। अर्जुन ने बताया कि गोवा में उनके घर पर पांच कुत्ते हैं और उनके साथ समय बिताने से उन्हें आराम मिलता है और वो ज़मीन से जुड़े रहते हैं। अर्जुन को अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना और उनके आस-पास रहना ही अच्छा लगता है।
इसके बाद अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या उनके ज़्यादातर दोस्त क्रिकेटर हैं, तो अर्जुन ने माना कि असल में ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके ज़्यादा दोस्त ऐसे नहीं हैं जो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हों बल्कि उनके ज़्यादातर करीबी दोस्त क्रिकेट की दुनिया से बाहर के हैं। अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Shubhankar Mishra ~ अपने आप को कूल कैसे रखते हो आप?
— लेखराज गुर्जर हिंडोली बूंदी (@LekharajaB76180) March 31, 2026
Arjun Tendulkar_ मेरे पास गोवा में पांच डॉग्स है जिनकी साथ में खेलता हूं!
Shubhankar Mishra~ क्रिकेटर दोस्त हैं आपके?
Arjun Tendulkar_ मेरे क्रिकेटर दोस्त नहीं है मेरे ज्यादातर दोस्त क्रिकेट नहीं खेलते! pic.twitter.com/IzrolfX0gZ