इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर पर फोक्स करने के इरादे से ये फैसला लिया है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि अब बेन डकेट को रिप्लेस करके आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
3. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz): दिल्ली कैपिटल्स बेन डकेट की रिप्लेसमेंट के तौर पर अफगानिस्तान के विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को चुन सकते हैं जो कि अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। ये 24 साल का खिलाड़ी आईपीएल में 19 मुकाबलों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने लगभग 135 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। जान लें कि ये अफगानी खिलाड़ी कुल 262 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उनके नाम 2 शतक और 40 अर्धशतक के साथ 6,385 रन दर्ज हैं। वो आईपीएल ऑक्शन में 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे।
2. डेवोन कॉनवे (Devon Conway): हमने हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे को रखा है जो कि विकेटकीपिंग की भी काबिलियत रखते हैं। 34 साल के डेवोन कॉनवे एक बेहद ही अनुभवी बल्लेबाज़ हैं जो कि 232 टी20 मैचों में 2 सेंचुरी और 56 हाफ सेंचुरी के साथ 7,133 रन बना चुके हैं। जान लें कि वो आईपीएल में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 29 मैचों में लगभग 43 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 1,080 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स, उन्हें 2 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।