17 जून, डबलिन। वन डे क्रिकेट डैब्यू कर रहे दासून शनाका की बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने आयरलैंड को पहले वन डे मुकाबले में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 76 रन से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। श्रीलंका की जीत के हीरो रहे दासुन शनाका ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए। जिसके बाद वह वन डे क्रिकेट के इतिहास में डैब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले श्रीलंका के तीसरे औऱ दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने दिनेश चांदीमल ने शानदार नाबाद शतक की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 303 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। चांदीमल ने 107 गेंदों में 6 चौकों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए। उनके अलावा अपना पहला वन डे मैच खेल रहे शनाका ने धुंआधार पारी खेली और केवल 19 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 42 रन बनाए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने भी 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए बॉयड रैनकिन और बैरी मैकार्थी ने दो-दो और मैक्स सोरेनसेन, टिम मर्टेग और केविन ओ ब्रायन ने एक-एक विकेट चटकाया।

इसके जवाब में आयरलैंड 47 ओवरों में 293 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए 216 रनों पर आउट हो गया। आयरलैंड की पारी के दौरान 33वें ओवर में बारिश ने मैच में खलल डाल दिया, जिसके बाद उसे डकवर्थ लुईस नियम के तहत संशोधित लक्ष्य दिया गया। जिसे वह हासिल नही कर सके। आयरलैंड के लिए कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने 73 और केविन ओ'ब्रायन ने 64 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए शनाका ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज 2 विकेट और शामिंदा एरंगा, नुवान प्रदीप और सिकुग्गे प्रसन्ना ने एक-एक विकेट लिया। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार