विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को पंजाब और मुंबई के बीच एक रोमांचक मुकाबला जयपुर में खेला गया जिसमें पंजाब ने 1 रन से जीत हासिल की। परिणाम के साथ ही यह मैच सरफराज खान के रिकॉर्ड अर्धशतक के लिए जाना जाएगा।

Advertisement

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब ने रमनदीप सिंह के 72 और अनमोलप्रीत सिंह के 57 रन की बदौलत 45.1 ओवर में 216 रन बनाए थे।

Advertisement

मुंबई के लिए मुशीर खान ने 3, ओमकार तारमाले, शिवम दुबे और शशांक अट्टार्डे ने 2-2 विकेट लिए। साईराज पाटिल को 1 विकेट मिला।

217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मुंबई ने तेज बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। 142 गेंद शेष रहने के बावजूद 1 रन से मिली हार मुंबई को लंबे समय तक याद रहेगी।

मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया। विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास का यह सबसे तेज अर्धशतक है। सरफराज ने पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा के एक ही ओवर में 30 रन ठोक दिए। इस ओवर में सरफराज ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। हालांकि सरफराज की यह रिकॉर्ड पारी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों की असफलता मुंबई की हार का मुख्य कारण बनी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंद पर 45 रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम फ्लॉप रहे। इसका खामियाजा मुंबई को हार के रूप में उठाना पड़ा।

Advertisement

पंजाब के लिए गुरनुर बरार और मयंक मार्कंडे ने 4-4 विकेट लिए। हरप्रीत बराड़ और हरनूर सिंह को 1-1 विकेट मिले।

वहीं राजकोट में बड़ौदा और चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। बड़ौदा के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक ने महज 31 गेंद पर 9 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर ही बड़ौदा ने 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 391 रन बनाए। प्रियांशु मोलिया ने भी 113 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए गुरनुर बरार और मयंक मार्कंडे ने 4-4 विकेट लिए। हरप्रीत बराड़ और हरनूर सिंह को 1-1 विकेट मिले।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बड़ौदा के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए हार्दिक ने 3 विकेट लिए। महेस पिथीया को भी 3 विकेट मिले। रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या और निनाद राथवा ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार