IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एक नए कैप्टन की तलाश है। उन्होंने अपने पिछले कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ ट्रेड कर लिया है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए एक कैप्टन की भूमिका निभा सकते हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): IPL 2027 को मद्देनज़र रखते हुए मुंबई इंडियंस के लिए बेस्ट कैप्टेंसी ऑप्शन 39 वर्षीय रोहित शर्मा होंगे।  हिटमैन की अगुवाई में ही मुंबई इंडियंस 5 बार IPL की चैंपियन बनी है। रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कैप्टन भी हैं। उन्होंने 163 मैचों में MI की कैप्टेंसी की और 91 मुकाबले जीते। इसके अलावा रोहित ने अपनी कैप्टेंसी में भारत को 2018 और 2023 का एशिया कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप, 2025 की चैंपियन ट्रॉफी जिताई। बात करें हिटमैन के IPL आंकड़ों की तो उन्होंने 281 मैचों में 7329 रन ठोके हैं। 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): हार्दिक के बाद अब मुंबई इंडियंस कप्तानी की जिम्मेदारी अपने लीज़ेंड तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी सौंप सकती है। बुमराह ने साल 2013 में MI के लिए IPL डेब्यू किया था। वो मुंबई के साथ 14 सीजन खेल चुके है। इस दौरान उन्होंने 158 मैचों में 187 विकेट चटकाए हैं। बुमराह ने मुंबई इंडियंस को 1 मैच में लीड किया और इंटरनेशनल लेवल पर भी 2 टी20 और 3 टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई की।  

Also Read: LIVE Cricket Score

तिलक वर्मा (Tilak Varma): मुंबई इंडियंस भविष्य को ध्यान में रखकर एक यंग टैलेंट को कैप्टन के तौर पर चुनना चाहती, तो ऐसे में तिलक वर्मा से बेहतर ऑप्शन कोई और नहीं होंगे। 24 वर्षीय तिलक सिर्फ MI के लिए ही नहीं, बल्कि Team India के लिए भी अपनी वेल्यू साबित कर चुके हैं। ये युवा खिलाड़ी आज भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 68 मैचों में एक सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी लगाकर 1858 रन बनाए हैं। तिलक के पास आज कुल 183 टी20 मैचों का अनुभव है। उन पर भरोसा दिखाया जाता है तो वो 2027 में मुंबई इंडियंस के कैप्टन के तौर पर नज़र आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार