PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने दुसरी पारी में अच्छी लय दिखाई और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, उनका विकेट पाकस्तान के अनुभवी बल्लेबाज सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की एक ऐसी गेंद पर गिरा, जिसे देखकर वह खुद भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 70वें ओवर में हुई। पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंकी। मेंडिस इस गेंद पर घुटने के बल बैठकर स्वीप शॉट खेलने के लिए नीचे आए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर वापस स्टंप्स की तरफ चली गई। गेंद सीधे लेग स्टंप से टकराई और दोनों गिल्लियां नीचे गिर गईं।

VIDEO:

आउट होने से पहले कुसल मेंडिस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 126 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए और सोनल दिनुशा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी भी की। मेंडिस के आउट होने के कुछ समय बाद ही दिनुशा भी कैच आउट के जरिए अपनी विकेट दे बैठे। उन्होंने 119 गेंदों में 54 रन की पारी खेली।

इसके बाद हाल यह था कि तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 309 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे और टीम के पास कुल 82 रन की बढ़त थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे और श्रीलंका को 98 रन पर समेटने के बाद 227 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब चौथे दिन पाकिस्तान की कोशिश श्रीलंका का आखिरी विकेट जल्द हासिल करने की होगी, ताकि उसे जीत के लिए छोटा लक्ष्य मिले। फिलहाल मुकाबले में पाकिस्तान की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार