Spencer Johnson Catch Video: 6 फीट 5 इंच लंबे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने पर्थ वनडे (AUS vs ENG 1st ODI) में अपनी गेंदबाज़ी से गर्दा ही उड़ा दिया। उन्होंने इंग्लैंड के सामने 9 ओवर गेंदबाज़ी की और 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी बीच स्पेंसर ने खुद की ही गेंद पर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) का एक हाथ से शानदार कैच लपका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्पेंसर का बवाल कैच: ये घटना इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर में घटी। स्पेंसर जॉनसन के सामने जेमी ओवरटन थे। यहां ऑस्ट्रेलियन बॉलर ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर एक शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल डिलीवर की। इस पर जेमी ने फ्लैट बैट से सामने शॉट मारा। वो गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए जिसका स्पेंसर जॉनसन ने फायदा उठाया।

ध्यान दें कि जेमी के बैट से टकराने के बाद बॉल स्पेंसर जॉनसन की तरफ गई। इसी मौके पर 6 फीट 5 इंच लंबे स्पेंसर ने अपनी हाइट का पूरा फायदा लिया। उन्होंने अपने फॉलो थ्रू के बीच लंबी छलांग लगाई और सिर के ऊपर एक हाथ से कमाल का कैच पकड़ा। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: पर्थ वनडे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने इंग्लिश टीम के बैटिंग ऑर्डर को आईना दिखाया है। उन्होंने महज़ 33.4  ओवर में इंग्लैंड को 131 रनों पर ऑलआउट किया। इसके जवाब में मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 89 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर जोश इंगलिस (09 गेंदों पर 06 रन) और मैट रेन्शॉ (02 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन, महली बियर्डमैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार