SA vs BAN 1st Test: साउथ अफ्रीका के अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर (Simon Harmer) ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 37 वर्षीय इस गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हार्मर ने दूसरी पारी में छह विकेट हासिल किए और साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
हार्मर ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 12.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर छह विकेट झटके। उन्होंने महफिजुल इस्लाम (32), कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (11), मुशफिकुर रहीम (22), मेहदी हसन मिराज (15), हसन महमूद (4) और इबादत हुसैन (0) को अपना शिकार बनाया। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 168 रन पर सिमट गई और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 12 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रदर्शन के साथ साइमन हार्मर ने टेस्ट क्रिकेट की दूसरी पारियों में सबसे बेहतर गेंदबाजी औसत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर बॉबी पील (Bobby Peel) को पीछे छोड़ दिया है। बॉबी पील का यह रिकॉर्ड करीब 130 साल से कायम था।
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट की दूसरी पारी में कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब हार्मर का औसत सबसे बेहतर हो गया है। उन्होंने अब तक दूसरी पारियों में 53 विकेट हासिल किए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 14.09 का है। वहीं बॉबी पील ने 1884 से 1896 के बीच 56 विकेट लिए थे और उनका औसत 14.25 रहा था।
टेस्ट क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे बेहतर गेंदबाजी औसत (कम से कम 50 विकेट)
- साइमन हार्मर (साउथ अफ्रीका) – 53 विकेट, औसत 14.09 (2015-2026)
- बॉबी पील (इंग्लैंड) – 56 विकेट, औसत 14.25 (1884-1896)
- जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड) – 53 विकेट, औसत 16.83 (1884-1899)
- ह्यू ट्रम्बल (ऑस्ट्रेलिया) – 71 विकेट, औसत 17.23 (1890-1904)
- जिम लेकर (इंग्लैंड) – 89 विकेट, औसत 18.58 (1948-1959)
Also Read: LIVE Cricket Score
साइमन हार्मर के ओवरऑल टेस्ट करियर की बात करें तो इस अनुभवी स्पिनर ने अब तक 18 ही मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.02 की शानदार औसत से कुल 89 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में चार पांच विकेट हॉल भी दर्ज हो चुके हैं।