Rohit Sharma Catch Video: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 39 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है। वो आज भी क्रिकेट के मैदान पर किसी 19 साल के लड़के की तरह फील्डिंग करते हैं। हिटमैन की शानदार फील्डिंग का नज़ारा माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 4th ODI) में भी देखने को मिला। उन्होंने अक्षर पटेल (Axar Patel) की गेंद पर डाइव करके फिन एलन (Finn Allen) का हैरतअंगेज कैच लपका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित ने पकड़ा बवाल कैच: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 31वें ओवर में घटी। भारत के लिए अक्षर पटेल गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर फिन एलन को फंसाया। उन्होंने गुड लेंथ पर बॉल फेंका जिस पर फिन एलन ने बैकफुथ से पंच शॉट खेला। वो गेंद को जमीन पर नहीं रख पाए जिसका फायदा रोहित शर्मा ने लिया।

हिटमैन शॉर्ट कवर पर तैनात थे। उन्होंने जैसे ही गेंद अपनी तरफ आती देखी, कैच करने के लिए दाईं ओर डाइव लगाई। उन्होंने चीते जैसी तेजी से रिएक्ट किया और आखिर में दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ा। रोहित का कैच देखकर एलन के तोते उड़ गए। वो पूरी तरह दंग रह गए और 30 गेंदों पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आप नीचे रोहित के कैच का वीडियो देख सकते हो। 

मैच का हाल: भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम 45 ओवर में 7 विकेट खोकर 294 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर काइल जेमीसन (04 गेंदों पर 01 रन ) और क्रिस्टियन क्लार्क (12 गेंदों पर 07 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार