PAK vs SL 1st Test: क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज अपनी अच्छी पारी को एक छोटी सी गलती की वजह से बड़े शतक में तब्दील नहीं कर पाते। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सऊद शकील (Saud Shakeel) के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन दोनों ही बार शतक पूरा करने से चूक गए। 

सऊद शकील ने इस मुकाबले की पहली पारी में 199 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन बनाए थे। वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और शतक के करीब पहुंच गए। इस बार उन्हें तीन रन की जरूरत थी, लेकिन जल्दबाजी में खेला गया एक शॉट उनकी पारी का अंत कर गया।

यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 84वें ओवर में हुई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा ने ओवर की पांचवी गेंद 133.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बैक ऑफ लेंथडाली। सऊद शकील ने इस पर बड़ा शॉट खेलने के इरादे से अपने तीनों स्टंप्स छोडे दिए।

हालांकि, कुमारा की गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि शकील उसे समझ नहीं पाए। वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधे उनके स्टंप्स से जा टकराई। इस तरह 97 रन के स्कोर पर उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। उन्होंने 210 गेंदों का सामना किया था, लेकिन एक बार फिर शतक उनसे दूर रह गया।

शकील को इस तरह विकेट गिफ्ट करता देख ड्रेसिंग रूम में खड़े बाबर आजम भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। जैसे ही शकील के स्टंप्स बिखरे, बाबर काफी निराश नजर आए। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में 434 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका ने 446 रन बनाए और पहली पारी में 12 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 284 रन बनाकर आखिरी दिन पारी घोषित कर दी। हालांकि, मैच में नतीजा निकलने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार