10 सितंबर, ग्रेटर नोएडा (CRICKETNMORE)। बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष शशांक मनोहर पर जमकर बरसे और उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि शशांक मनोहर बीसीसीआई के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

तीखा हमला करते हुए ठाकुर ने कहा कि जब बीसीसीआई को शशांक मनोहर की सबसे ज्यादा जरूरत थी वह उसे डूबते हुए जहाज की तरह छोड़कर चले गए। ग्रेटर नोएडा में इंडिया ब्लू और इंडिया रेड के बीच खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दौरान मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “बोर्ड के ज्यादातर सदस्यों को लगता है कि मनोहर उस समय बीसीसीआई को छोड़कर गए जिस समय उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। PHOTOS: देखिए भारत के 5 सबसे रोमांटिक क्रिकेटर जोड़ी

Advertisement

जब बीसीसीआई की उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह मदद के लिए आगे नहीं आए। उन्होंने आगे कहा वह आज जो भी हैं वो बीसीसीआई की बदौलत हैं और अब वह भारतीय क्रिकेट के हितों के खिलाफ काम कर रहे है, "

मैं आज बोर्ड के अन्य सदस्यों की भावना को आपसे शेयर कर रहा हूं। जब बीसीसीआई को शशांक मनोहर की सबसे ज्यादा जरूरत थी वह उसे डूबते हुए जहाज की तरह छोड़कर चले गए। उनसे हम सबको बड़ी आशा थी।’ उन्होंने कहा, ‘जब बोर्ड को अध्यक्ष के रूप में मनोहर की जरूरत थी (सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई के दौरान) तो वह बोर्ड को बीच में छोड़कर चले गए।OMG: मैक्सवेल ने टी- 20 में रचा ये गजब रिकॉर्ड, पहली बार टी- 20 में किया ये हैरत भरा कारनामा

इसले अलावा ठाकुर ने आईसीसी द्वारा 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड को दिए जाने वाले 13.5 करोड़ की राशि पर बीसीसीआई द्वारा की गई आपत्ति को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को 20 दिनों में तीन वैन्यू पर 15 मैचों का आयोजन करना है जबकि भारत ने 8 मार्च से 2 अप्रैल तक चले टी-20 वर्ल्ड कप ( पुरूष और महिला) में 8 वैन्यू पर कुल 58 मैच खिलाए थे। उन्होंने कहा की भारतीय बोर्ड को यह जाननें का अधिकार है कि हमारे साथ फाइनेंशिय मामले में ऐसा क्यों किया गया। OMG: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा, यह दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

आईसीसी ने इसके लिए बीसीसीआई को करीब साढ़े चार करोड़ डॉलर की राशि दी थी जबकि इंग्लैंड को इससे कई छोटे टूर्नामेंट के लिए तीन गुना ज्यादा बजट दिया जा रहा है। दिलिप ट्रॉफी फाइनल: चेतेश्वर पुजारा ने लिखा नया इतिहास, पहले दिन इंडिया ब्लू ने 362/3

Advertisement

ठाकुर ने आरोप लगाया कि मनोहर बीसीसीआई के समर्थन से क्रिकेट जगत में सुरक्षित जगह ढूंढ रहे थे। उन्होंने कहा, लोगों को समझना होगा कि जब आईसीसी का संविधान बदला गया (बिग थ्री को खत्म करना) तो मनोहर बीसीसीआई अध्यक्ष थे। उन्हें सदस्यों को विश्वास में लेना चाहिए था। लेकिन तब वह क्रिकेट जगत में अपने लिए जगह ढूंढ रहे थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार