हरारे, 13 जून (CRICKETNMORE):  युजवेन्द्र चहल (25 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर सोमवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को 127 रनों का आसान सा लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 26.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

जिम्बाब्वे को कम स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (33) और करुण नायर (39) ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारतीय बल्लेबाज किसी तरह की जल्दी में नहीं थे। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सलामी जोड़ी ने टीम का स्कोर 50 तक पहुंचाने के लिए 13.4 ओवरों सामना किया।

पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले राहुल को चामु चिबाबा ने अपना शिकार बना टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मैदान पर आए अंबाती रायडू (नाबाद 41) ने नायर का साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।

इस जोड़ी ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था। टीम को जब जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी तभी नायर को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेज टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 

Advertisement

नायर के आउट होने के बाद आए मनीष पांडे (नाबाद 4) ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज नतमस्तक दिखे। टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाजी की दहाई का आंकड़ा छू सके। जिम्बाब्वे की ओर से वुसिमुजी सिबांडा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा चिबाबा (21) और रजा (16) ही ऐसे बल्लेबाज थे जो दहाई के आकंड़े तक पहुंच सके। सीन विलियिम्स ने चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी नहीं की। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे का पहला विकेट 19 के कुल स्कोर पर गिरा। बरिंदर सरन ने हेमिल्टन मासाकाड़्जा (9) को पांचवें ओवर में पवेलियन की रहा दिखाई।

Advertisement

टीम के खाते में दो रन ही जुड़े थे कि सरन ने अपने अगले ओवर में पीटर मूर (1) को पगबाधा कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। अभी तक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे चिबाबा को 39 के कुल स्कोर पर धवल कुलकर्णी ने पगबाधा कर जिम्बाब्वे को संकट में डाल दिया। 

लेकिन इसके बाद सिबांडा और रजा ने टीम को संभाला और भारतीय गेंदबाजों को अगले विकेट के लिए लंबा इंतजार करवाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। हालांकि इस साझेदारी में 48 रन अकेले सिबांडा ने बनाए। रजा जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 106 रन था।

चहल ने रजा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 126 रनों पर ढेर कर दिया। सिबांडा को भी चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने अपनी पारी में 69 गेंदें खेलीं और एक छक्के के साथ छह चौके लगाए।

Advertisement

भारत की तरफ से चहल के अलावा सरन और कुलकर्णी को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। 

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार