6 सितंबर,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन टी-20, तीन वनडे औऱ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को चयन के दौरान आधार बनाया जाएगा। चोटिल होने के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए टीम के नियमित विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर हो सकते हैं। 

Advertisement

साहा साल की शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। इसके चलते वह आईपीएल के दौरान इस चोट से परेशान रहे और कई मैच नहीं खेल पाए। पिछले करीब 8 महीन से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि बीसीसीआई का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे तक फिट हो जाएंगे। 

Advertisement

साहा ने क्रिकबज से बातचीत में बताया, “पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करने में 4 महीने के आसपास का समय लगेगा। डॉक्टरों के अनुसार पूरी तरह चोट से उभरना शरीर-शरीर पर निर्भर करता है। तो ये कहना सही होगा कि इसे ठीक होने में चार महीने का समय लगेगा। मेरा दिमाग अभी मैदान पर वापसी करने पर नहीं है बल्कि मेरा फोकस उन चीजों पर है जो मुझे प्रतिदिन करने के लिए बताया जा रहा है। 

गौरतलब कै कि इंग्लैंड दौरे पर साहा की जगह विकेटकीपर की भूमिका के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को मौका मिला। लेकिन दोनों ने ही अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार