वीरेंद्र सहवाग का निकला गुस्सा, धोनी पर प्रहार करने वाले हर किसी को सहवाग ने दिया मुहतोड़ जबाव

Updated: Sat, Apr 15 2017 17:21 IST
वीरेंद्र सहवाग, धोनी, आईपीएल ()

15 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 10 में अपनी खराब फॉर्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके चलते पिछले दो दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #DhoniDropped नाम का हैसटैग ट्रेड कर रहा था। इसके द्वारा कुछ लोग धोनी को टीम से बाहर औऱ क्रिकेट से दूर करने की मांग कर रहे थे तो कुछ इस बुरे वक्त में उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

धोनी ने आईपीएल 10 में अब तक खेले गए 4 मैचों में कुल 33 रन बनाए है। शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ हुए मुकाबले में धोनी सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। अब टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग भी धोनी के सर्पोट में आ गए हैं, उन्होंने कहा कि धोनी जिस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने आते हैं वह बहुत मुश्किल है। लोगों को थोड़ा सब्र करना चाहिए क्योंकि धोनी जबरदस्त वापसी करेंगे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 टीवी चैनल एबीपी न्यूज से बातचीत में वीरू ने कहा कि “जिस पोजीशन पर धोनी बल्लेबाजी करने आते हैं वो बहुत मुश्किल है। नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए वह अभी भी बेस्ट हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वह जल्द ही अपना फॉर्म दोबारा हासिल कर लेंगे। आईपीएल खत्म होने में अभी बहुत दिन बचे हैं। अभी सिर्फ कुछ ही मैच हुए हैं।  वीरू ने कहा कि " धोनी ने अभी कुछ ही समय पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग शतक लगाया था। तो आप ये नहीं कह सकते कि धोनी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।  

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि भारतीय टीम धोनी के बिना चैंपियंस ट्राफी खेलने जाए।  धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को आप आईपीएल जैसे मंच से जज नहीं कर सकते। आईपीएल में ऐसा युवाओं के लिए ठीक है।“ गौरतलब है कि आईपीएल 2017 की शुरूआत से पहले पुणे फ्रेंजाइजी ने एमएस धोनी को हटाकर स्टीव स्मिथ को टीम का नया कप्तान बनाया था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें