सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मिली 78 रन की धमाकेदार जीत के साथ एमएस धोनी (MS Dhoni) नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

 
Advertisement

धोनी आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 150 जीत का हिस्सा बने हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा हैं। जडेजा और रोहित आईपीएल में 133-133 जीत का हिस्सा रहे हैं।  

Advertisement

इस मैच में धोनी बल्लेबाजी करने भी उतरे और 2 गेंद में नाबाद 5 रन बनाए। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (98), डेरिल मिचेल (52) और शिवम दुबे (नाबाद 39) की पारियों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।

इसके जवाब में हैदराबाद 18.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। एडेन मार्करम (32) और हेनरिक क्लासेन (20) के अलावा कोई औऱ ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। गेंदबाजी में चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

इस धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई की टीम लंबी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले चेन्नई छठे नंबर पर थी। नौ मैच में पांचवीं जीत के बाद चेन्नई का नेट रनरेट +0.810 हो गया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार