इंग्लैंड और भारत के बीच अभी तक हुए दो टेस्ट मैचों में बल्लेबाजों का बोलबाला दिखा है और दोनों ही मैचों में रनों का अंबार देखने को मिला है। फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है और अभी तक इंग्लैंड द्वारा इस्तेमाल की गई बैटिंग विकेट देखकर ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क काफी नाखुश हैं और उन्होंने इंग्लैंड को फटकार भी लगाई है।

Advertisement

ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने जब से कमान संभाली है तब से इंग्लैंड ने सपाट पिचों पर घरेलू टेस्ट खेलना पसंद किया है और उन्होंने बल्लेबाजी करते समय बेहद आक्रामक रुख अपनाया है और सपाट पिचों पर विरोधी टीमों को आसानी से धूल चटाई है। हालांकि, मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ये दांव उल्टा पड़ गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में दोहरा शतक और 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए और मेहमान टीम ने ये एकतरफा मुकाबला 336 रनों से जीत लिया।

Advertisement

शुभमन ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली चार पारियों में 585 रन बनाए हैं और उनका मौजूदा फॉर्म और इंग्लैंड की पिच देखकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि वो शुभमन को ऐसी बेरुखी वाली पिचों पर गेंदबाजी नहीं करना चाहेंगे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर विकेट बल्लेबाजों के लिए अभी की तरह ही अनुकूल रहे, तो इंग्लैंड का कोई भी युवा ऐसी पिचों पर बॉलिंग नहीं करना चाहेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टार्क ने विलो टॉक पॉडकास्ट पर कहा, "मैं इंग्लैंड में उनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं करता, ये पक्का है। मैंने ज़्यादा मैच नहीं देखा, मैंने स्कोरकार्ड देखे। कुछ खिलाड़ी जाग रहे थे, खासकर मार्नस, एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ, जो कॉफी मशीन के पास बैठकर मैच देखते थे। मैंने स्कोर देखे थे। इंग्लैंड में कौन बच्चा होगा जो उन विकेटों पर गेंदबाजी करना चाहेगा। लेकिन सभी रिपोर्टों से पता चलता है कि ये बिल्कुल उपमहाद्वीप जैसा था, जिस पर मुझे यकीन करना मुश्किल हो रहा है।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार