21 सितंबर,(CRICKETNMORE)। झारखंड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 50 ओवर के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान में के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नदीम ने अपने 10 ओवर में 10 सिर्फ 10 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। यह लिस्ट ए में दुनिया के किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है।  

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली के बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सांघवी के नाम है। जिन्होंने 1997-98 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 15 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

नदीम ने अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। बता दें कि नदीम टीम इंडिया के साथ यूएई गए थे। जहां वहां बल्लेबाजों को नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कराई। इस दौरन उन्हें धोनी ने खास सलाह दी। 

नदीम ने मिड डे अखबार से बाचतीच में कहा, “माही भाई ने आश्वस्त किया कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं लेकिन मुझे अपनी गेंदबाजी औऱ बल्लेबाज के हिसाब से फील्डिंग लगाने की जरूरत है। उन्होंने मुझे मुझे विभिन्न बल्लेबाजों के लिए फ़ील्ड सेट करने की सलाह जी, जो अक्सर विशेष शॉट्स का प्रयास करते हैं। बल्लेबाजों पर अधिक दबाव बनाने के लिए उन्होंने मुझे खासतौर पर विशिष्ट फील्ड प्लेसमेंट करने की सलाह दी।”

गौरतलब है कि नदीम ने 99 फर्स्ट क्लास मैचों में 375 विकेट और लिस्ट ए क्रिकेट में 87 मैचों में 124 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार