डिंडिगुल, 6 सितम्बर (CRICKETNMORE)| निखिल गंगटा (130) के शानदार शतक और तीन अन्य बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ब्लू ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन बुधवार को इंडिया रेड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 541 रन का विशाल स्कोर बना लिया। इंडिया रेड ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। वह इंडिया ब्लू के स्कोर से 514 रन पीछे है। उसके नौ विकेट शेष हैं। 

Advertisement

दिन का खेल समाप्त होने तक संजय रामास्वामी 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन और बावंका संदीप 24 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान अभिनव मुकुंद ने 13 गेंदों पर एक चौके बदौलत सात रन का स्कोर किया। 

Advertisement

इंडिया ब्लू की ओर से धवल कुलकर्णी ने एक विकेट हासिल किया है। 

इससे पहले, इंडिया ब्लू ने यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर दूसरे दिन पांच विकेट पर 260 रन से आगे खेलना शुरू किया। 

टीम को दिन का पहला झटका रिकी भुई (60) के रूप में लगा। उन्होंने 160 गेंदों पर छह चौके लगाए। उनका विकेट 284 के स्कोर पर गिरा। 

Advertisement

भुई के आउट होने के बाद निखिल और स्वप्निल सिंह (69) ने सातवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की। स्वप्निल ने 117 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। सौरभ कुमार ने 36, जयदेव उनादकट ने 24 और धवल कुलकर्णी ने नाबाद नौ रन बनाए। 

इंडिया रेड के लिए परवेज रसूल ने 150 गेंदों पर चार, मिहिर हिरवानी ने 190 रन पर तीन विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 72 रन पर दो विकेट और इशान पोरेल ने 56 रन पर एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार