कोलकाता, 22 सितम्बर (CRICKETNMORE)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आने वाले सीजन में जमशेदपुर एफसी से करार करने वाले आस्ट्रेलिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी टिम काहिल ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। काहिल भारतीय कप्तान के मैदान के अंदर और बाहर हासिल की गई उपलिब्धयों से खासे प्रभावित हैं। 

Advertisement

इंग्लिश क्लब एवरटन एफसी के लिए खेल चुके इस स्ट्राइकर ने कहा कि वह कोहली को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। काहिल, कोहिल को खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण भी मानते हैं। 

Advertisement

आईएसएल मीडिया-डे से इतर बात करते हुए काहिल ने कहा, "आस्ट्रेलिया में, भारतीय क्रिकेट में से जो सर्वकालिक महान खिलाड़ी की गिनती की जाती है उनमें सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अब, जाहिर सी बात है विराट कोहली भी हैं क्योंकि मुझे उनका यहां तक का पहुंचने का सफर पसंद है।"

उन्होंने कहा, "वह काफी मेहनती, विनम्र हैं। उन्होंने काफी बलिदान दिया है। वह आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोहली जिस तरह से भारतीय क्रिकेट को वापस दे रहे हैं वो शानदार हैं। मैं उन्हें सोशल नेटवर्क पर फॉलो करता हूं।"

काहिल ने अपने देश के लिए चार विश्व कप खेले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार