कराची, 2 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान ने रविवार रात खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 143 रनों से हरा दिया। यह पाकिस्तान की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ वह तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

Advertisement

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 60 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। 

Advertisement

यह वेस्टइंडीज का टी-20 में सबसे कम स्कोर भी है। वेस्टइंडीज के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। मार्लन सैमुएल्स ने सबेस अधिक 18 रन बनाए। कीमो पॉल ने 15 और रयाद एमिरट ने 11 रन बनाया । 

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर और हुसैन तलत ने दो-दो विकेट लिए। हसन अली, शादाब खान को एक-एक सफलता मिली। 

वेस्टइंडीज का पहला विकेट चाडविक वाल्टन (6) के रूप में गिरा। उन्हें छह के कुल स्कोर पर नवाज ने अपना शिकार बनाया। आंद्रे फ्लैचर बिना खाता खोले आमिर का शिकार बने।

Advertisement

खराब शुरुआत से मेहमान टीम नहीं निकल पाई और लगातार विकेट खोने के कारण मैच हार गई। 

इससे पहले, बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी मेजबान टीम को फखर जमन (39) और बाबर आजम (17) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। आजम के बाद 65 के कुल स्कोर पर फखर आउट हो गए। 

इसके बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हुसैन तलत (41) और कप्तान सरफराज अहमद (38) ने टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया। तलत ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। सरफराज ने 22 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। 

अंत में शोएब मलिक ने महज 14 गेंदों में चार चौके और दो छक्के जड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार