नई दिल्ली, 17 जनवरी | केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को विद्यार्थियों को जीवन में सफलता पाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की मिसाल दी। उन्होंने बच्चों से कोहली की योग्यता, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण को अपनाने के लिए कहा।  इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कोहली को दी धमकी, दूसरे वनडे मे इस तरह से करेगें फुस्स कोहली को

Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालयों के राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की। जावड़ेकर ने कहा, "हम सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ियां विराट कोहली की चर्चा करेंगी। उन्हें अपने प्रदर्शन के कारण चारों ओर से सराहना मिल रही है। कोहली की सफलता उनके कौशल, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से मिली है। यह तीन चीजें सफलता की कुंजी हैं।" मोहम्मद शमी की वापसी

ग्रामीण भारत में शिक्षा पहुंचाने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की सराहना करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में 60 नए नवोदय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है।
जावड़ेकर ने कहा, "इस समय देश में 594 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं, जिनमें 2.35 लाख विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। सरकार ने इस वर्ष देश में 62 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। सरकार सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को प्रतिबद्ध है और यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है। हम शैक्षणिक अवसंरचना विकसित करना जारी रखेंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार