मुम्बई, 25 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम के साथ सोमवार को हुए आईपीएल मुकाबले के दौरान अम्पायर के फैसले पर आपत्ति जताने पर मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को जुर्माना भरना पड़ा है। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान लक्ष्य का पीछा कर रहे मुम्बई के कप्तान ने जयदेव उनादकतक की एक बाहर जाती गेंद पर वाइड नहीं दिए जाने को लेकर अम्पायर एस. रवि से बहस कर ली।

Advertisement

यह इस सीजन में रोहित से जुड़ा इस तरह का दूसरा मामला है। रोहित पर इसके लिए मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया। रोहित ने हालांकि अपनी गलती स्वीकार कर ली, लिहाजा किसी प्रकार की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Advertisement

उनादकत ने अपने इसी ओवर में रोहित को आउट किया। रोहित ने 39 गेंदों पर 58 रन बनाए। मुम्बई की टीम तमाम प्रयासों के बाद भी लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई। मुम्बई की टीम लगातार सात जीत का रिकार्ड नहीं बना सकी।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार