न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के बीच भारतीय टीम को एक बदलाव करना पड़ा है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद बीसीसीआई ने युवा बल्लेबाज़ आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। ये आयुष बडोनी का पहला मौका है जब उन्हें भारतीय सीनियर वनडे टीम में जगह मिली है, जिससे उनके करियर में एक नया और अहम अध्याय शुरू हुआ है।

Advertisement

बीसीसीआई ने इस बदलाव की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के ज़रिए दी। बोर्ड ने साफ किया कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अब आयुष बडोनी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। हालांकि, सुंदर के बाहर होने की वजह पर बोर्ड की ओर से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। आयुष बडोनी के चयन के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

इरफान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बडोनी को टीम इंडिया में शामिल होने की बधाई दी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर रियान पराग फिट होते, तो वो वाशिंगटन सुंदर की जगह लेने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते थे। इरफान ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर रियान पराग फिट होते तो वो वाशिंगटन सुंदर की जगह लेने के लिए बिल्कुल सही रिप्लेसमेंट होते। टीम इंडिया में चुने जाने पर आयुष बडोनी को बधाई। इंडिया ए के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। इंडिया ए के लिए, उन्होंने नवंबर में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 66(66) और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 21(20) और 50(27) रन बनाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आयुष बडोनी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या वो इस सीरीज़ को एक सीखने के अनुभव के तौर पर लेते हैं। लेकिन इतना तय है कि टीम इंडिया में एंट्री मिलना ही उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अगर मौका मिला तो वो खुद को साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे। फिलहाल भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब कीवी टीम के लिए अगला मैच करो या मरो जैसा होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार