Hardik Pandya Viral Video: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बीते रविवार, 15 फरवरी को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी की और 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने बेहद ही स्वैग से पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) का विकेट भी निकाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तानी की इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए गेंदबाज़ी की शुरुआत हार्दिक पांड्या ही करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान पुल शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे और मिड ऑन पर रिंकू सिंह को कैच देकर आउट हुए।
खास बात ये है कि यहां हार्दिक पांड्या पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहमान का शॉट देखकर ही ये समझ गए थे कि वो आउट ही होने वाले हैं, ऐसे में उन्होंने बॉल को फील्डर के हाथों में जाते देखना भी जरूरी नहीं समझा। यहां वो धीमे-धीमे कदमों से बल्लेबाज़ को घूरते हुए चलते रहे और ऐसे उन्होंने दुनिया को नो लुक विकेट क्या होता है, ये दिखाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि साहिबजादा फरहान वो ही खिलाड़ी हैं, जिन पर पाकिस्तान में डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'Hero in The Making' हैं जिसमें मुख्य रूप से साल 2025 के एशिया कप में उनके प्रदर्शन को दिखाया गया है। इसके अलावा साहिबजादा फरहान की ड्रॉक्यूमेंट में उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को छक्का मारा, इस पर काफी ज्यादा जोर दिया गया है। पाकिस्तान का यही ड्राक्यूमेंट्री बॉय साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के सामने 4 गेंदों पर 0 रन पर आउट हुआ।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा रहा मैचा का हाल: कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद भारतीय टीम ने ईशान किशन (40 गेंदों पर 77) की शानदार इनिंग के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में ऑल आउट हुआ और 114 रन ही जोड़ पाया। इस तरह भारत ने 61 रनों से मुकाबला जीता।