Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भिड़ सकते हैं इंडिया और पाकिस्तान? यहां देखिए सारे समीकरण
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 49 मैच होने तक भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। एकतरफ भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराना होगा ताकि वो न्यूजीलैंड के नेट रनरेट से आगे निकल सकें और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकें।
हालांकि, इन सबके बीच, अभी भी ऐसे समीकरण बने हुए हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही कॉम्पिटिशन के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में हैं। अगर वो सेमीफाइनल में पहुंच जाते हैं, तो कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की पूरी संभावना बन जाती है। Read More...