3 Unbreakable IPL Records Of Chris Gayle: यूनिवर्स बॉस के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर क्रिस गेल टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने IPL में भी अपनी तूफानी बैटिंग से खूब धमाल मचाया और 142 मैचों में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं क्रिस गेल के उन तीन आईपीएल रिकॉर्ड्स के बारे जिन्हें तोड़ पाना आज भी किसी भी बल्लेबाज़ के लिए नामुमिन है।
3. 30 गेंदों में शतक: साल 2013 में क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका था। उन्होंने ये कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज़ 30 गेंदों में करके दिखाया था। वो दिन था और आज का दिन है, कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंचा है। जान लें कि आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक यूसुफ पठान के नाम दर्ज है, जो कि साल 2010 में 35 गेंदों पर आया था।
2. एक मैच में 17 छक्के: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन क्लीन हिटर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बार ये साबित किया, लेकिन साल 2013 में तो RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स) के लिए उन्होंने मैदान पर खेलते हुए ऐसा हाहाकार ही मचा दिया और एक इनिंग में ही 17 छक्के ही ठोक डाले। आज भी ये IPL इतिहास की एक इनिंग में किसी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।