टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर्स में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए पहले तो बल्लेबाजों ने शानदार काम किया और बाद में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया।
गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबज़ादा फरहान को आउट करके भारत को पहली विकेट दिलाई लेकिन इसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया। सबसे पहले तो बुमराह ने सैम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को भी हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को एक ही ओवर में दो विकेट दिला दिए।
बुमराह के इस ओवर ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और जो विकेट पाकिस्तान ने पावरप्ले में गंवाए उसके बाद वो कभी मैच में वापस नहीं आ सके। बुमराह द्वारा ली गई ये दोनों विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
"THEY CANNOT PLAY HIM!"
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Jasprit Bumrah gets Saim Ayub & Salman Agha out in the same over! Pakistan are 3 down
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW https://t.co/SpqYo6n3dL pic.twitter.com/2mVlsnJBqI