अंडर-19 विमेंस एशिया कप: भाविका अहीरे संभालेंगी भारत की कमान; अनादि तागड़े होंगी उप-कप्तान (अंडर-19 विमेंस एशिया कप: भाविका अहीरे संभालेंगी भारत की कमान; अनादि तागड़े होंगी उप-कप्तान)
अगले महीने यूएई में होने वाले एसीसी अंडर-19 विमेंस एशिया कप के लिए भारतीय टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज भाविका अहीरे को सौंपी गई है। वहीं, अनादि तागड़े को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम में भविका अहीरे के अलावा श्रेया एस. चव्हाण भी विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं।
टीम की अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में दीया यादव, इरा जाधव, ईश्वरी अवसरे, समायरा राघव और उमा काश्वी शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में भाविका की कप्तानी में ही भारत ने चेन्नई और पुडुचेरी में श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज जीती थी।