Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने छोटी उम्र में बड़ा नाम कमा लिया है। वो महज़ 15 साल के हैं और आज उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं। जैसे वैभव अपने सीनियर खिलाड़ियों को आदर-सम्मान देते हैं, वैसे ही फैंस भी वैभव पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में वैभव और उनके एक नन्हे फैन का मज़ेदार वीडियो सामने आया है।
नन्हे फैन ने छुए वैभव के पैर: ये वायरल वीडियो महज़ 15 सेकंड है जिसमें एक छोटा फैन वैभव के साथ फोटो क्लिक कराता दिख रहा है। इसी बीच वो वैभव को दिल खोलकर सम्मान देता है और उनके पैर तक छू लेता है। ये सब अचानक से होता है जिससे वैभव काफी हैरान हो जाते हैं। वो नन्हे फैन से कहते हैं, "अरे भाई, पैर मत छुओ"
इस वीडियो में वैभव का रिएक्शन देखने लायक है। आप ये पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इससे पहले भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के मुकाबले के दौरान एक छोटे फैन ने वैभव के पैर छुए थे। तब भी वैभव ने छोटे फैंस को ऐसा करने से रोका था।