Sikandar Raza Viral Video: जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) इन दिनों UAE में खेले जा रहे ILT20 टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। वह शारजाह वॉरियर्स (Sharjah Warriors) की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, बीते शुक्रवार, 27 नवंबर को दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) के खिलाफ मुकाबले में उनसे मैदान पर खतरनाक ब्लंडर हुआ। सिकंदर रज़ा के ब्लंडर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रज़ा से छूटा रन आउट: ये घटना दुबई कैपिटल्स की पारी के 7वें ओवर में घटी। शारजाह वॉरियर्स के लिए खुद कैप्टन सिकंदर रज़ा गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां उनसे एक बेहद ही आसान रन आउट का मौका छूट गया। दरअसल, रज़ा की तीसरी गेंद पर मैक्स होल्डन ने कवर्स की तरफ कट शॉट खेला। यहां फील्डर ने डाइव करके शानदार तरीके से गेंद को रोका और तेजी से गेंदबाज के छोर पर थ्रो किया।
इस दौरान रज़ा के पास नॉन स्ट्राइकर पर फाफ डु प्लेसिस को आउट करने का बेहद आसान मौका था। वो क्रीज के काफी बाहर थे। हालांकि रज़ा पहली कोशिश में गेंद पकड़ने में चूक गए। इसके बाद भी रज़ा के पास फाफ को आउट करने के लिए प्राप्त समय था, लेकिन उन्होंने कोशिश ही नहीं की। उन्हें लगा कि फाफ पहले ही क्रीज पर पहुंच गए हैं। इसका फाफ ने फायदा उठाया और डाइव करके क्रीज में आ गए। तो ऐसे सिकंदर रज़ा से बड़ा ब्लंडर हो गया।